भारत में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और लाखों युवा हर साल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में संघर्ष करते हैं और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्य सरकारों ने बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजनाएं शुरू की हैं। यह भत्ता उन युवाओं को दिया जाता है जो शिक्षित हैं लेकिन रोजगार नहीं मिल पा रहा। आइए जानते हैं कि 2026 में भारत के कौन-कौन से राज्यों में बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है और इसकी पूरी जानकारी क्या है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना देश की सबसे चर्चित बेरोजगारी भत्ता योजनाओं में से एक है और इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता दिया जाता है।
पुरुष युवाओं को: ₹4,000 प्रति माह
महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर को: ₹4,500 प्रति माह
यह भत्ता अधिकतम 2 साल तक दिया जाता है और इस दौरान लाभार्थी को skills training में भी भाग लेना होता है। पात्रता के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना और graduation पूरी होना जरूरी है।
Also Read
मध्य प्रदेश की बेरोजगारी भत्ता योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना चला रखी है और इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यह भत्ता तब तक मिलता है जब तक युवा को रोजगार नहीं मिल जाता।
उत्तर प्रदेश की बेरोजगारी भत्ता
उत्तर प्रदेश में भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है और UP सरकार की इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹1,000 से ₹1,500 प्रति माह तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए और वह UP का स्थायी निवासी होना चाहिए और आवेदक कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है और उसका नाम जिला सेवायोजन कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है।
हिमाचल प्रदेश की बेरोजगारी भत्ता योजना
हिमाचल प्रदेश सरकार अपने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹1,000 प्रति माह दिया जाता है।
आवेदक की उम्र 16 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ अधिकतम 2 साल तक लिया जा सकता है। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।
झारखंड की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना राज्य के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹5,000 प्रति माह का भत्ता दिया जाता है जो इसे देश की सबसे अधिक भत्ता देने वाली योजनाओं में से एक बनाता है।
आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास technical या professional degree होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए। यह भत्ता तब तक मिलता है जब तक युवा को सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल जाती।
छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी भत्ता योजना
छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के बेरोजगार युवाओं को ₹2,500 प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता देती है। इस योजना के तहत graduation पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ अधिकतम 1 वर्ष तक लिया जा सकता है।
पंजाब की घर घर रोजगार योजना
पंजाब सरकार की घर घर रोजगार योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर दिए जाते हैं। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ₹2,000 प्रति माह का भत्ता दिया जाता है जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिल जाता।
पंजाब सरकार इस योजना के साथ-साथ job fairs भी आयोजित करती है जहाँ युवाओं को सीधे companies से मिलने और नौकरी पाने का मौका मिलता है।
हरियाणा की सक्षम युवा योजना
हरियाणा की सक्षम युवा योजना देश की सबसे चर्चित और सफल बेरोजगारी भत्ता योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को शिक्षा के अनुसार अलग-अलग भत्ता दिया जाता है।
10+2 पास युवाओं को: ₹900 प्रति माह
Graduation पास युवाओं को: ₹1,500 प्रति माह
Post Graduation पास युवाओं को: ₹3,000 प्रति माह
इसके साथ ही इन युवाओं को सरकारी विभागों में 100 घंटे प्रति माह काम करने का मौका भी दिया जाता है जिससे उन्हें practical experience भी मिलता है और यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बेहतरीन कदम है।
उत्तराखंड की बेरोजगारी भत्ता योजना
उत्तराखंड सरकार भी अपने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ₹1,000 प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तराखंड का मूल निवासी होना और रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।
आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। यह भत्ता अधिकतम 3 साल तक मिल सकता है।
बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए सामान्य जरूरी दस्तावेज
देश के अधिकतर राज्यों में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होती है जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और आय प्रमाण पत्र।
भत्ता योजना युवाओं के लिए क्यों जरूरी बन जाती है?
जब एक पढ़ा-लिखा युवा महीनों तक नौकरी की तलाश करता है और हाई कंपटीशन होने से उसके हाथ खाली रहते हैं, तब घर का खर्च चलाना और आत्मसम्मान बनाए रखना दोनों बेहद मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे कठिन समय में बेरोजगारी भत्ता योजना एक सहारे की तरह काम करती है और यह भत्ता युवाओं को आर्थिक रूप से टूटने से बचाता है और उन्हें रोजगार ढूंढने के लिए समय और अवसर देता है। बिना किसी आमदनी के जीवन जीना मानसिक तनाव भी बढ़ाता है, इसीलिए यह योजना युवाओं के लिए सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि मानसिक सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत जरूरी बन जाती है।
निष्कर्ष
2026 में भारत के कई राज्य अपने बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजनाएं चला रहे हैं और इन कुछ राज्य में भत्ता योजना दी गए है जैसे कि राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह भत्ता युवाओं को संकट के समय मदद करता है। यदि आप इनमें से किसी राज्य के निवासी हैं तो अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई बेरोजगारी भत्ता योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। भत्ते की राशि, पात्रता और नियम राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपने राज्य की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर सही और अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


